Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानी का हाई प्रेशर नहीं झेल सका बच्चा, आगरा तक बिछाई जा रही पाइप लाइन से बिगड़ी हालत के बाद मौत; एटा में हुआ दर्दनाक हादसा

    By Pravesh Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    एटा के खेड़ा गांव में मीठे पानी की पाइपलाइन के हाई प्रेशर से 10 वर्षीय बालक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के खेड़ा गांव में दो दिन पूर्व यहां से जलेसर और आगरा तक बिछाई जा रही मीठे जल की पाइप लाइन से निकले पानी के प्रेशर से बालक घायल हो गया। उसकी अलीगढ़ में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

    खेड़ा गांव निवासी कमला देवी का 10 साल का बेटा सूरज गांव से होकर गुजर रही पेयजल पाइप लाइन पर कुछ बच्चों के साथ छह जुलाई को पहुंच गया। बताया गया है कि बच्चों ने ही पाइप लाइन में लगा वाल्व खोल दिया, जिसके साथ ही तीसरी मंजिल तक ऊंचा पानी का प्रेशर उठ गया। पाइप लाइन पर खड़े होकर यह बच्चे नहा रहे थे, तभी सूरज प्रेशर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया

    उसके पेट में पानी भर गया। जब वह बेहोश हो गया, तब बच्चों ने गांव में जाकर सूरज के स्वजन को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई।

    इस दौरान स्वजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात 10 बजे बालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग गया और परिवार वाले बालक का शव लेकर गुरुवार रात आठ बजे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो वह भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गई और वहीं बालक का पंचनामा भरा गया।

    खबरें और भी

    बालक के स्वजन ने बताया कि बच्चे अक्सर पाइप लाइन से निकलने वाले पानी में नहाने के लिए चले जाते थे। सूरज दिन में 11 बजे घर से गया था और बड़ा हादसा हो गया। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। यह पेयजल परियोजना करोड़ों की लागत की है, इससे आगरा, फिरोजाबाद को मीठा पानी उपलब्ध कराया जाना है

    फिरोजाबाद से ही परियोजना का संचालन हो रहा है। बालक अपनी मां का इकलौता था। स्वजन ने यह भी कहा है कि मामले की एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। स्वजन ठेकेदार पर आरोप लगा रहे हैं, मगर यह नहीं बता पा रहे कि ठेकेदार कौन है।