Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट दर्द पर अल्ट्रासाउंड, प्रेगनेंसी रिपोर्ट सुन उड़ गए होश; ब्लैकमेल कर छह महीने से हो रहा था लगातार दुष्कर्म

    By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:42 PM (IST)

    एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया और छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पेट द ...और पढ़ें

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में एक लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। जिसके अश्लील फोटो खींच लिए। जिन्हें प्रसारित करने की धमकी देेकर आरोपित ने छह माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी स्वजन को उस वक्त हुई जब लड़की के पेट में दर्द होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया। जिसके दौरान चिकित्सकों ने युवती के गर्भवती होने की बात कही।

    इस पर स्वजन ने पीड़िता से पूरे प्रकरण की जानकारी जुटो हुए मामले की रिपोर्ट थाना जलेसर में आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना जलेसर क्षेत्र निवासी एक युवती के विशाल पंडित निवासी हसनगढ़ ने आपत्तिजनक हालात में फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की आरोपित धमकी देना शुरू हो गया

    फोटो प्रसारित करने की धमकी देते हुए आरोपित उसके साथ छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी स्वजन को उस वक्त हुई जब उसके पेट में दर्द हुआ तो स्वजन ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। जिसके दौरान चिकित्सक ने स्वजन से युवती के गर्भवती होने की बात कही। मंगलवार शाम को लड़की की हालत बिगड़ गई।

    जिसे देख स्वजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। इसके साथ ही स्वजन ने पीड़िता से पूरी जानकारी जुटाई और मामले की रिपोर्ट आरोपित के खिलाफ थाना जलेसर में दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित ने बताया कि तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी