Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में दूसरे की जमीन पर फर्जी तरीके से लिया लोन, तहसीलदार सहित छह पर मुकद्दमा दर्ज

    By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:58 PM (IST)

    एटा में एक महिला की जमीन पर फर्जी तरीके से 1.15 लाख रुपये का ऋण निकाल लिया गया। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. तत्कालीन तहसीलदार सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज।

    2. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच।

    जागरण संवाददाता, एटा। थाना बागवाला क्षेत्र निवासी महिला की जमीन पर फर्जी तरीके से एक लाख 15 हजार रुपये का लोन निकाल लिया गया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने तत्कालीन तहसीलदार सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर आरोपितों का पता लगा रही है।

    थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लभेंटा निवासी रेखासिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी करते हुए गांव के गिरीश सहित छह लोगों ने 1.15 लाख रुपये का ऋण निकाल लिया। महिला ने बताया कि जमीन का उसने तीन फरवरी 2022 को बैनामा कराया था। इसके बाद 29 मई 2026 को उसने जब तहसील पहुंचकर जमीन की फर्द निकलवाई तो उसे पता लगा कि जमीन पर लोन लिया गया है

    इसे लेकर महिला ने बागवाला बैंक में संपर्क किया। जिस पर बैंक कर्मचारियों ने उसकी कोई सुनवाई नहीं, साथ ही उससे भला बुरा भी कहा। इससे परेशान होकर उसने मामले की तहरीर कोतवाली नगर पुलिस को दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

    इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण लेकर मामले की रिपोर्ट गिरीश के साथ ही तत्कालीन बैंक मैनेजर, तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, नायब तहसीलदार के खिलाफ दर्ज कराई है। कोर्ट की तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट पर पुलिस उस वक्त तैनात रहे अधिकारियों का पता लगाकर कार्रवाई कर रही है।

    खबरें और भी