Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में छह साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने रंगे हाथ दबोचा आरोपी; जेल भेजा

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:06 PM (IST)

    एटा के मारहरा कस्बे में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक आकाश को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और अश्ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, एटा। मारहरा कस्बा में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया।

    पीड़िता के स्वजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक आकाश उसे खाने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने घर के अंदर एक कमरे में ले गया।

    वहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्वजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है

    थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। गुरुवार की दोपहर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी