Etah Weather: जिलेभर में दिनभर रुक-रुककर बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत, धान उत्पादक किसान खुश
एटा जिले में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस वर्षा से धान उत्पादक किसान बे ...और पढ़ें
-1783518848042_m.webp)
एटा में बुधवार को दिनभर काले बादल छाए रहे और बारिश होती रही।
जागरण संवाददाता, एटा। जिलेभर में दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम वर्षा होती रही। गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। तापमान अधिकतम 28 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह गया। धान उत्पादक किसान काफी खुश हैं। उन्हें धान की रोपाई करने के लिए लगभग पर्याप्त पानी मिल चुका है।
वर्षा के चलते शहर की टूटी गलियों में थोड़ी मुश्किल का सामना लोगों को करना पड़ा, लेकिन फिलहाल जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनी है।बारिश की शुरुआत मंगलवार रात से हुई। रात में रिमझिम वर्षा होती रही। बुधवार सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी बरसता रहा। वर्षा के चलते कामकाज भी प्रभावित हुआ है। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम देखी गई। बिक्री पर भी असर दिखाई दिया।
वर्षा के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह वे भीगते हुए स्कूलों में पहुंचे और छुट्टी के बाद भी भीगे। मौसम विभाग ने आठ दिन का अलर्ट जारी किया है कि निरंतर वर्षा होगी, बज्रपात की भी चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि एक दिन पूर्व तक भीषण गर्मी थी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सड़कों पर दयनीय स्थिति बन गई। कचरे के ढेरों से दुर्गंध उठ रही थी, कचरा सड़ रहा था। इसके अलावा जिन गलियों में टूट-फूट है वहां भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति जिले के कस्बाई इलाकों में रही।
खबरें और भी
दूसरी तरफ धान उत्पादक किसान काफी खुश हैं, उनके खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है। किसान कह रहे हैं कि थोड़ी वर्षा और हो जाए तो ठीक रहेगा। जिला कृषि अधिकारी डा. मनवीर सिंह ने बताया कि किसानों के लिए वर्षा लाभदायक है।
फसलों को पानी की आवश्यकता थी जो उन्हें मिल रहा है। इसके अलावा मौसम विज्ञानी मनीष कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।