तेरहवीं में बचे खाने का बंटवारा, पूड़ियों और मसालों को लेकर विवाद; चाचा-भतीजे में चल गए लाठी-डंडे
एटा के मलावन में तेरहवीं के बाद बचे खाने के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहु ...और पढ़ें
-1785937222662_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
चाचा-भतीजे में लाठी-डंडे चले, दोनों घायल।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, एटा। अमूमन संपत्ति बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़े तो सभी ने सुने हैं लेकिन तेरहवीं में बचे खाने को कौन ले जाएगा, इस बात को लेकर चाचा भतीजे में लाठियां चल गईं। खाना भी क्या था...बची हुई पूड़ियां, मसाले और थोड़ा बहुत दूसरा सामान। घायल भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलावन के जमालपुर सांथल गांव में वृद्ध महिला की तेरहवी संस्कार के बाद बचे खाने को लेकर चाचा-भतीजे में हुई कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी विवाद में चाचा-भतीजे गंभीर रुप से घायल हो गए। तेरहवी भोज में मार-पीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
मलावन थाना क्षेत्र के जमालपुर सांथल गांव में अमर सिंह पुत्र शिशुपाल की मां अनार देवी का निधन हो गया था। मंगलवार को उनका तेरहवीं थी। परिवार की सहमति और विधि-विधान के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। देर रात 10 बजे तक भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बुधवार सुबह परिवार के लोग साफ-सफाई और पंडाल का सामान एकत्र कर रहे थे। भोज में लड्डू,पूड़ी और मिर्च-मसाले बच गए थे। भोज परिवार के द्वारा ही सामूहिक रूप से किया गया था। इसलिए सामान का भी बराबर से बंटवारा होने लगा। इसको लेकर चाचा अमर सिंह और भतीजा पुष्पेंद्र पुत्र सियाराम के बीच कहा-सुनी होने लगी।
खबरें और भी
धीरे-धीरे कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी और डंडे चलने लगे। घटना में चाचा भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। मारपीट और लाठी-डंडे चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एटा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
मलावन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। घटना में घायल चाचा और भतीजे को एटा मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। तेरहवीं के भोज में बचे सामान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। चाचा-भतीजे घायल हैं।