Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में गिफ्ट कलेक्शन गोदाम में आग, साड़ी के सहारे नीचे उतरकर दो लोगों ने बचाई जान

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:40 AM (IST)

    एटा के घंटाघर स्थित आकाश गिफ्ट कलेक्शन के गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम और आसपास के दो रिहायशी मकान जलकर खाक हो गए। शॉर्ट सर्किट से ...और पढ़ें

    मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस। जागरण

    मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। शहर के घंटाघर स्थित पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार रात बड़ा अग्निकांड हो गया। आकाश गिफ्ट कलेक्शन की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दो रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    बताया गया है कि आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी। गोदाम में प्लास्टिक और गिफ्ट आइटम का भारी मात्रा में सामान रखा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। आकाश गिफ्ट कलेक्शन शहर की प्रमुख दुकानों में गिनी जाती है और इसके संचालक राजेश वार्ष्णेय अपने भाइयों के साथ कारोबार करते हैं।

    शार्ट सर्किट से गिफ्ट कलेक्शन के गोदाम में लगी आग ने लिया विकराल रूप

    घटना के समय गोदाम में दो कर्मचारी सामान व्यवस्थित कर रहे थे। आग फैलने पर दोनों ने साड़ी के सहारे नीचे उतरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की लपटें पास स्थित जूता व्यवसायी नीरज और विनय के मकानों तक पहुंच गईं, जिससे तीनों मकानों की ऊपरी मंजिलों पर रखा सामान जलकर खाक हो गया।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

    यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

    साड़ी के सहारे नीचे उतरकर दो लोगों ने बचाई जान

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अग्निकांड में करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ब्लैक सूट में ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो, पत्नी संग कराया फोटोशूट; गाइड से ली ऐतिहासिक जानकारी