एटा से दिल्ली के लिए पहली AC बस सेवा शुरू, गर्मी में यात्रियों को आरामदायक सफर की सौगात
एटा बस स्टैंड से दिल्ली के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर मिलेगा। परिवहन निगम ने डिपो को दो नई एसी बसें ...और पढ़ें

दिल्ली के लिए रवाना होती नई एसी बस। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, एटा। रोडवेज यात्रियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। बस स्टैंड से पहली बार दिल्ली रूट पर एसी बस का संचालन शुरू किया गया। सोमवार शाम करीब छह बजे पहली वातानुकूलित बस दिल्ली के लिए रवाना हुई।
सोमवार शाम छह बजे एटा बस स्टैंड से दिल्ली के लिए निकली पहली एसी बस
बस के रवाना होते ही यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से एसी बस सेवा की मांग कर रहे यात्रियों को अब गर्मी के मौसम में राहत भरा सफर मिल सकेगा। परिवहन निगम की ओर से शनिवार रात डिपो को दो नई एसी बसें उपलब्ध कराई गईं। इनमें से पहली बस को दिल्ली रूट पर संचालित किया गया है, जबकि दूसरी एसी बस का रूट अभी तय नहीं किया गया है। जल्द ही दूसरी बस के संचालन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।
एसी बस सेवा की मांग कर रहे यात्रियों को अब गर्मी के मौसम में मिलेगा राहत भरा सफर
दिल्ली तक यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया करीब 510 रुपये निर्धारित किया गया है। बस में यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें, बेहतर कूलिंग व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
एआरएम ने बताया कि एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सफर सुविधा मिलेगी। दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को अब निजी वाहनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रियों ने भी नई सेवा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे बड़ी सौगात बताया।