विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में सांस नली में चाऊमीन फंसने से किशोरी की मौत, नूडल्स खाते समय बरतें ये सावधानियां

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:25 PM (IST)

एटा में चाऊमीन खाने के दौरान सांस नली में फंसने से एक किशोरी की मौत हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ...और पढ़ें

चाउमीन गले में फंसने से हुई किशोरी की मौत, फाइल फोटो।

चाउमीन गले में फंसने से हुई किशोरी की मौत, फाइल फोटो।

HighLights

  1. एटा में चाऊमीन फंसने से किशोरी की दुखद मौत।

  2. नूडल्स खाते समय चबाने और बोलने से बचें।

  3. फंसने पर तुरंत हाइमलीच मेन्युवर का उपयोग करें।

जागरण संवाददाता, एटा। अगर आप या बच्चे नूडल्स खा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक खाने चाहिए, वरना परेशानी हो सकती है और कभी-कभी जान भी चली जाती है। जैसा कि मिरहची की तनू के साथ हुआ। उसकी सांस नली में चाऊमीन फंस गई और उसकी मौत हो गई। चिकित्सक भी यही राय दे रहे हैं कि नूडल्स के बारे में जागरूक होना बहुत आवश्यक है।
मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. एस चंद्रा बताते हैं कि सांस नली को विंड पाइप बोला जाता है। विशेष तौर पर नूडल्स को चबाकर खाना चाहिए, ताकि वह आसानी से पेट के अंदर जाए और उसका कोई भी कण सांस नली को प्रभावित न कर पाए। नूडल्स लंबे और चिकने होते हैं, जिससे बिना ठीक तरह चबाए खाने से गले में फिसलने का खतरा रहता है और नूडल्स का टुकड़ा सांस नली तक पहुंच सकता है। वे कहते हैं कि तनू के बारे में जो बताया गया है उसके अनुसार ऐसा ही लगता है। उन्होंने कहा कि छोटे निबाले लें, चम्मच में बहुत अधिक चाऊमीन न उठाएं, उसे पूरी तरह से चबाएं तब तक जब तक वह महीन नहीं हो जाती। खाते समय हंसने और बोलने से बचें। एक सावधानी और बरतें कि बैठकर खाएं। खाते समय बोलने से एपिग्लोटिस यानी कि सांस की नली का ढक्कन खुल जाता है और फिर जान आफत में पड़ जाती है। छोटे बच्चों को चाऊमीन खिला रहे हैं तो उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

फंसने पर यह करें उपाय

अगर चाऊमीन गले या सांस की नली में फंस जाए तो तुरंत हाइमलीच मेन्युवर का उपयोग करें। इसका मतलब है कि अगर कोई खाते समय सांस नहीं ले पा रहा है तो पीड़ित व्यक्ति के पीछे खड़े होकर उसके पेट के ऊपरी हिस्से यानी कि नाभि के ऊपर की तरफ तेजी से दबाएं। इससे फंसा हुआ खाना बाहर निकल सकता है।

यह भी पढ़ें- चाऊमीन ले बैठी बच्ची की जान, खाते वक्त सांस की नली में अटकी; एटा में दुखद मौत

यह भी पढ़ें- भ्रामक खबरें फैलाई तो खैर नहीं... कासगंज पुलिस की रडार पर यूट्यूबर! सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।