आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले लिंक Expressway को बनाने के लिए जमीन के बैनामे शुरू, किसानों को मिलेगा मुआवजा
आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि बैनामा प्रक्रिया इटावा के कुदरैल में शुरू हो गई है। श्यामवीर सिंह ने अपनी जम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शनिवार से भूमि बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कुदरैल मौजा के चित्तरपुरा निवासी श्यामवीर सिंह ने अपनी भूमि डाटा संख्या 664, रकबा 0.18 हेक्टेयर का बैनामा कर प्रक्रिया की शुरुआत की। तहसील परिसर में हुई इस कार्रवाई के साथ ही अन्य किसानों में भी बैनामा को लेकर हलचल देखी गई।
बताया चलें कि करीब 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे कुदरैल के पास दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी। परियोजना के तहत कुदरैल मौजा की लगभग 35 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
यह भी पढ़ें- किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपित, उसकी मां और दो बहनें नामजद
तहसीलदार जावेद अंसारी ने बताया कि शनिवार से बैनामा की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की भूमि का बैनामा होगा, उन्हें मुआवजे की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।