यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
I.N.D.I.A. बैठक में शामिल होने से पहले अखिलेश बोले- 2014 में सत्ता में आई BJP 2024 में देश से हो जायेगी विदा
Lok Sabha Elections 2024 यूपी की 80 सीटों के दम पर अखिलेश यादव भाजपा को सत्ता से बाहर करने की रणनीति बुन रहे हैं। आज मुंबई में I.N.D.I.A.गठबंधन की ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई में होने वाली आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए सैफई से रवाना हुआ अखिलेश
- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले जनता को भाजपा ने दिया धोखा, अब मिलेगा सबक
इटावा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में देश से विदा हो जायेगी। अपने पैतृक गांव सैफई में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है जहां पर 80 लोकसभा सीटे हैं भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में सत्ता से विदा हो जाएगी। रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में एक ही भारत देश है जहां पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी हमारी माता-बहने सुरक्षित रहें यही संकल्प लें। आज मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातार आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक हो रही है।
सपा सुप्रीमों ने कहा कि आईएनडीआईए की पहली बैठक पटना, दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई और आज से महाराष्ट्र के मुंबई में यह मीटिंग होने जा रही है। पूरे देश की जनता को भरोसा है यह गठबंधन तैयार होगा। भाजपा देश से बाहर जाएगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें रक्षाबंधन पर याद आया 200 रुपये सिलिंडर पर रुपए कम करना, रक्षाबंधन पर और जो पर रेट कम हो जाता तो जनता को और राहत मिलती।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा सपा को गुंडों की पार्टी बताए जाने पर उनके बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नहीं थे जिस पद पर वो बैठे हैं और पद पर बैठ गए हैं तो उसका सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करें वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे हैं। उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है अगर कोई विभाग को सही करना चाहे तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा।
खबरें और भी
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट-भ्रष्टाचार और बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इतने सालों में उन्होंने अगर एक भी अस्पताल बनाया हो तो बता दें यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा उपचुनाव हार रहे हैं मंत्री जाते तो है लेकिन घोसी से मुंह लटकाकर आ जाते हैं।