विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

I.N.D.I.A की बैठक से पहले रामदास अठावले ने NDA में मायावती का किया स्वागत, सपा नेता ने यूं कसा तंज

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Thu, 31 Aug 2023 01:02 PM (IST)

रामदास आठवले द्वारा यह कहा जाना कि यदि बसपा प्रमुख मायावती सत्तारूढ़ NDA के साथ हाथ मिलाने का फैसला करती ...और पढ़ें

सपा नेता रामगोपाल यादव ने रामदास अठावले और मायावती पर निशाना साधा है।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने रामदास अठावले और मायावती पर निशाना साधा है।

 एएनआई, नई दिल्ली: मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक से पहले देश की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। सियासी खेमेबाजी का आलम ये है कि मौके की नजाकत को देखते हुए नेतागढ़ कभी गलबहियां करते नजर आ रहे हैं तो कभी एक दूसरे पर जोरदार प्रहार करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को मुंबई में कुछ ही देखने को मिला।

सपा नेता रामगोपाल यादव मुंबई पहुंचे तो मीडिया के सवालों ने उन्हें घेर लिया। रामदास अठावले द्वारा मायावती का NDA में स्वागत किए जाने पर सवाल किया गया तो उन्हें अपने अंदाज में कह दिया कि दोनों (रामदास अठावले और बसपा प्रमुख मायावती) देश की राजनीति में अस्तित्वहीन हो गए हैं।

क्या कहा था रामदास अठावले ने

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती यदि सत्तारूढ़ NDA के साथ हाथ मिलाने का फैसला करती हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि बसपा को गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के बारे में फैसला NDA की अगुवाई करने वाली BJP पर निर्भर है। वह महाराष्ट्र के जालना में अपनी रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया (अठावले) की बैठक से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मुंबई की बैठक पर सबकी नजर

चुनावी तैयारियों को और बल देने के लिए आज मुंबई में राजनीतिक जमावड़ा लगने वाला है। दोनों गठबंधन आज बैठक कर आगे की राह तैयार करने वाले हैं। I.N.D.I.A गठबंधन की आज मुंबई में तीसरी बैठक होनी है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।