UP Election 2027: चुनाव की तैयारी में अपर्णा यादव, सैफई में बोलीं- पार्टी जहां से तय करेगी, वहीं से लड़ूंगी
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सैफई में कुल देवी-देवताओं के दर्शन किए और 2027 के विधानसभा चुनावों को ...और पढ़ें
-1790778727627_m.webp)
अपर्णा यादव।
HighLights
अपर्णा यादव ने सैफई में कुल देवी-देवताओं के दर्शन किए
उन्होंने 2027 विधानसभा चुनावों को महत्वपूर्ण और निर्णायक बताया
पार्टी जहां से तय करेगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव
जागरण संवाददाता, इटावा। महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार शाम सैफई पहुंचीं। उन्होंने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को अहम और निर्णायक बताया। चुनाव लड़ने की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तैयारी बिल्कुल है। वहीं, विधानसभा सीट के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जहां से तय करेगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगी।
अपर्णा यादव ने बताया कि वह मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने सैफई स्थित अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में दर्शन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अपर्णा यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बहुत अहम और निर्णायक होगा। उत्तर प्रदेश को पूरे देश की राजनीतिक राजधानी और राजनीतिक धरोहर माना गया है। यहां जो भी सत्तारूढ़ होता है, वह देश की राजनीति और दिशा पर प्रभाव डालता है।
चुनाव लड़ने की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल है।" जब उनसे पूछा गया कि वह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा, "जहां से पार्टी तय करेगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगी।"
विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर लगातार उठाए जा रहे सवालों के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव वर्ष है, इसलिए इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहेंगे। यह पहली बार नहीं हो रहा है, इस तरह के घटनाक्रम पहले भी होते रहे हैं।
उन्होंने इसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं मानते हुए कहा कि सभी को देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए, अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना चाहिए और अपने परिवार का भी ध्यान रखना चाहिए।
राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित दो नामों में एक उद्योगपति का नाम शामिल होने के सवाल पर अपर्णा यादव ने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय है।
यह भी पढ़ें- Champat Rai Kanpur Visit: राम जन्मभूमि के नाम पर पैसा कमाने वालों पर चंपत राय का बड़ा बयान, बोले- कमाया और चले गए
यह भी पढ़ें- पहलगाम का मास्टरमाइंड ढेर, कानपुर में ऐशन्या बोलीं- सेना ने मूसा को मार शुभम की आत्मा का किया तर्पण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।