यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar CM︙नीतीश पर कोई दबाव रहा होगा…, बिहार की जनता किसके साथ? लालू यादव के दामाद ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निश्चित ही कोई दबाव रहा होगा जिसकी वजह से उन्होंने राजद के साथ गठबंधन त्याग दिया। यह बात पूर्व सांसद व राजद नेता ल ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, भरथना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निश्चित ही कोई दबाव रहा होगा, जिसकी वजह से उन्होंने राजद के साथ गठबंधन त्याग दिया। यह बात पूर्व सांसद व राजद नेता लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव ने ताखा ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव के आवास पर कही।
उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन का प्रयास था कि भाजपा से बिहार में एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने की ठोस वजह क्या है? यह उन्हें जानकारी नहीं हैं, लेकिन बिहार की जनता का पूरा समर्थन तेजस्वी यादव के साथ है। उन्होंने बिहार में बड़ी संख्या में नौकरियां दीं, जातीय जनगणना कराई, जिससे जनता उनके साथ है।
बिहार की सियासी गर्मी का यूपी में असर
गौरतलब है कि बिहार की सियासी हलचल का असर यूपी में भी देखने काे मिल रहा है। पक्ष-विपक्ष के नेता इसमें रुचि लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस प्रतिक्रिया दी है तो वहीं सुभासपा नेता ओपी राजभर ने नीतीश के इस्तीफे का कारण अखिलेश यादव को बताया है।
भाजपा कमजोर न थी: अखिलेश
नीतीश के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती’।
खबरें और भी
अखिलेश अकेले लड़ना चाहते हैं चुनाव
वहीं, ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं। अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है। एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है।