Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में 16 दिन बाद सुलझी अज्ञात शव की गुत्थी, पत्नी से अफेयर के चक्कर में युवक की बेरहमी से हत्या, 2 गिरफ्तार

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:32 PM (IST)

    इटावा में 16 दिन पहले मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गई है। पत्नी से कथित अवैध संबंध के विवाद में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 16 दिन बाद सुलझी अज्ञात शव की गुत्थी।

    2. पत्नी से अवैध संबंध के कारण हुई हत्या।

    3. दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

    संवाद सहयोगी, सैफई(इटावा)। लरखोर-मोहनपुरा गांव के बीच सेंगर नदी किनारे 16 दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त और हत्या का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी से कथित अवैध संबंध के विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका गया था लिए। मुख्य आरोपित अभी फरार है।

    प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में हैवरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार सुबह रकुइया नहर पुल के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

    पूछताछ में उनकी पहचान 25 वर्षीय पिंटू उर्फ तेजपाल निवासी मुरारमऊ थाना जसवंतनगर जनपद इटावा तथा 20 वर्षीय प्रशांत यादव उर्फ तनु निवासी खुशालपुर थाना सैफई जनपद इटावा के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    18 जून को सेंगर नदी किनारे मिला था शव

    गौरतलब है कि 18 जून को लरखोर और मोहनपुरा गांव के बीच सेंगर नदी किनारे खेत में एक अज्ञात शव मिला था। शव कई दिन पुराना और सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सैफई थाना पुलिस ने 72 घंटे तक पहचान कराने का प्रयास किया। आसपास के जनपदों में सूचना भेजी गई और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया गया। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया, जबकि मृतक के कपड़े और अन्य पहचान संबंधी सामान सुरक्षित रख लिए गए।

    खबरें और भी

    तीन जुलाई को भाई ने दर्ज कराया हत्या का केस

    बाद में फिरोजाबाद जनपद के थाना एका में दर्ज गुमशुदगी से सुराग मिलने पर शव की पहचान जहांनपुर निवासी 35 वर्षीय कुलदीप यादव के रूप में हुई। इसके बाद तीन जुलाई को मृतक के भाई वंशीराम की तहरीर पर जहांनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद निवासी रंजीत यादव पुत्र करोरी सिंह, गांव मुरारमऊ थाना जसवंतनगर इटावा निवासी पिंटू उर्फ तेजपाल तथा खुशालपुर थाना सैफई जनपद इटावा निवासी प्रशांत यादव उर्फ तनु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

    कुलदीप की पत्नी से थे अवैध संबंध

    गिरफ्तार आरोपित पिंटू उर्फ तेजपाल ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि वह मुख्य आरोपित रंजीत यादव के साथ डंपर चलाता था। रंजीत यादव के कुलदीप की पत्नी से कथित अवैध संबंध थे, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से रंजीत ने कुलदीप की हत्या की योजना बनाई और अपने रिश्तेदार प्रशांत यादव उर्फ तनु को भी इसमें शामिल कर लिया।

    शराब पिलाया फिर कर दी हत्या

    योजना के तहत 16 जून को कुलदीप को पहले शराब पिलाकर भरोसे में लिया गया, फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को लरखोर-मोहनपुरा गांव के बीच सेंगर नदी किनारे फेंक दिया। आरोपित ने यह भी बताया कि घटना के बाद मृतक की मोटरसाइकिल को छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपित रंजीत यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की विवेचना जारी है।