Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आत्महत्या या हादसा! सरायभूपत स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:01 PM (IST)

    दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है, आशंका है कि वे चलती ट्रे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सरायभूपत रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, सनसनी फैल गई।

    2. चलती ट्रेन से गिरने या आत्महत्या की आशंका, जीआरपी जांच कर रही।

    3. पुलिस ने शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच शुरू की है।

    संवाद सहयोगी, जसवंतनगर(इटावा)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह नगला दलप गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती व युवक का शव डाउन लाइन पर करीब 200 मीटर की दूरी पर पड़े हुए थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन से गिरने से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की। घटना क्षेत्र रेलवे क्षेत्र में होने के चलते जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


    जीआरपी के अनुसार सराय भूपत स्टेशन से इटावा की ओर डाउन लाइन पर नगला दलप गांव के पास पहले युवती का शव मिला, जबकि उससे करीब 200 मीटर आगे युवक का शव पड़ा था। युवक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष जबकि युवती की उम्र 22 से 23 वर्ष आंकी गई है। युवक ने सफेद टी-शर्ट व काली जींस तथा युवती ने सफेद टॉप व काली जींस पहन रखी थी।

    मृतकों के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े छह बजे सबसे पहले पाइंट्समैन आदर्श ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी, जिसके बाद जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सोहिल राज के साथ स्थानीय थाना जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल रेलवे क्षेत्र में होने के चलते जीआरपी ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


    जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सराय भूपत स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर आगे डाउन लाइन पर युवक-युवती के शव मिले थे। प्रारंभिक जांच में यह संभावना लग रही है कि दोनों दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली किसी ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहे थे। झपकी आने पर पहले युवती के गिरने और उसे बचाने के प्रयास में युवक के भी ट्रेन से गिरने की आशंका है। हालांकि, पुलिस इसे अभी केवल प्रारंभिक संभावना मान रही है।

    खबरें और भी

    सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी की जानकारी के साथ रात से लेकर सुबह तक गुजरी ट्रेनों में लावारिश सामान मिलने की भी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।