Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आशिकी का यही अंजाम होता है! रात में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, चोर समझकर पीटा गया; फिर पहुंची पुलिस

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 11:27 PM (IST)

    इटावा के गांव रमपुरा मूंज में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा और पेड़ से बांध दिया। पुलिस युवक को छुड़ाकर थाने ले ...और पढ़ें

    पेड़ से बंधा हुआ युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
    पेड़ से बंधा हुआ युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब

    संवाद सूत्र, बरालोकपुर/इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मूंज में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को बुधवार रात ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटा और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

    ग्रामीणों का कहना है कि युवक छेड़छाड़ करने की मंशा से एक घर में घुसा था। जब उसको पकड़ा गया तो उसके पांच-छह साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस बंधक बनाकर पीटने के मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।

    यह है पूरा मामला

    रमपुरा मूंज निवासी सुधीर यादव उर्फ कल्लू पुत्र लाखन सिंह बुधवार रात अपने घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, सुधीर एक घर में छेड़छाड़ की मंशा से घुसा, इसलिए उसकी पिटाई की गई।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक पास के एक गांव में गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसको चोर समझ कर पीट दिया और एक घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा। इसी बीच चाेर पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर थाने ले गई।

    ग्रामीणों की मानें तो कुछ युवकों ने महाकाल नाम से एक गुट बनाया है। इस गुट के युवक गांव की युवतियों के घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हैं। पकड़े गए आरोपी युवक ने गुट के युवकों के नाम पुलिस को बताए हैं। गुट के युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसते हैं। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। 

    थानाध्यक्ष बेचन कुमार सिंह ने बताया कि सुधीर यादव उर्फ कल्लू ने छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि उसको चोर समझकर पीटा गया और बंधक बनाया गया है। वह पड़ोस के एक गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रात के अंधेरे में जा रहा था। तभी ग्रामीणों को उसके चोर होने का भ्रम हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बेटे के मर्डर केस में पिता कर रहे थे पैरवी… दुश्मनों ने मार डाला, हत्याकांड के आठ आरोपियों को आजीवन कारावास

    यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: वुजूखाने के वास्तविक चरित्र पता लगाने के मामले में आपत्ति दाखिल, मिला दो सप्ताह का समय