इटावा में चंबल पुल के मरम्मत का काम पूरा, जांच के बाद चल सकेंगे बड़े वाहन
इटावा में क्षतिग्रस्त चंबल पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब पुल से संबंधित एक्सपर्ट की जांच के ...और पढ़ें

चंबल पुल की मरम्मत का काम पूरा। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
चंबल पुल की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
विशेषज्ञों द्वारा पुल की तकनीकी जांच की जाएगी।
दो-तीन दिन में बड़े वाहनों का आवागमन बहाल होगा।
संवाद सूत्र, उदी। क्षतिग्रस्त चंबल पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को इसकी सूचना एनएच-719 इटावा एवं एमपी के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब पुल से संबंधित एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद दो- तीन दिन बाद पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बहाल हो सकेगा।
एनएच के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि चंबल पुल मरम्मत का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था से मरम्मत का कार्य पूरा होने के सूचना प्राप्त हो चुकी है। अब पुल से संबंधित संस्था से तकनीकी जांच कराए जाने के बाद ही पुल से बड़े वाहनों का आवागमन चालू हो सकेगा, इसमें दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद तकनीकी जांच कराई जावेगी। जांच में सब ठीक रहा तो सोमवार अथवा उसके बाद चंबल पुल से बड़े वाहनों का आवागमन चालू हो सकेगा।
गौरतलब हो कि चंबल पुल के खंभा नंबर -पांच की रोलर बियरिंग की प्लेट जगह से हटने और एक्सपेंशन जोड़ में लगभग 25 मिली मीटर का धंसाव होने की वजह से 20 जून से पुल से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि कार, तिपहिया व दोपहिया वाहनों को निकाले जाने की अनुमति जारी है। मरम्मत कार्य पीएनसी कंपनी की देखरेख में किया गया।