इटावा में रस्मों के बीच चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पहुंच गई घर, नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई
इटावा के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई। चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पहुंची टीम ने कार्रवाई की और लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजा। ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, इटावा। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग की शादी सैफई थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से होनी थी। बताया गया कि युवक की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है।
दूसरी शादी रविवार को होनी थी। नाबालिग के घर में शादी का माहौल था। बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की तैयारी की जा रही थी। वहीं शादी से पूर्व की सारी रस्में युवती द्वारा की जा चुकी थी।
देर शाम बरात आने की पूरी तैयारी थी। इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दे दी। जिसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता अपनी टीम के साथ व एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमचंद यादव संबंधित पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
संयुक्त टीम ने गांव पहुंचते ही शादी की रस्मों को रुकवा दिया और नाबालिग को थाना चौबिया लाया गया। इसके बाद टीम के द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया।
बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से शादी की तैयारियां धरी रह गईं। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया एएचटीयू की टीम युवती को थाने लेकर आई थी वहां से उसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।