इटावा में मां-बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या, दो दिन बाद घर से मिले खून से लथपथ शव
इटावा के चन्देठी गांव में मां-बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई, जिनके रक्तरंजित शव दो दिन बाद घर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
इटावा के चन्देठी गांव में मां-बेटी की गला काटकर हत्या
दो दिन बाद घर के अंदर रक्तरंजित अवस्था में मिले शव
पुलिस लाल स्कूटी सवार युवक की भूमिका की जांच कर रही
जागरण संवाददाता, इटावा। भरथना के ग्राम चन्देठी गांव मां-बेटी की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर रक्तरंजित अवस्था में पड़े मिले। घर दो दिन से अंदर से बंद था। सोमवार को ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि पुष्पा यादव देवी और उनकी बेटी मंजू देवी उर्फ निर्मला घर में रहती थीं। सोमवार को घर के अंदर से दोनों के शव बरामद हुए। पुष्पा का शव गैलरी में चारपाई पर पड़ा था, जबकि मंजू का शव आंगन में मिला।
दरांती से हत्या किए जाने की आशंका
पुलिस को मौके पर पुष्पा की चारपाई पर एक दरांती (हंसिया) भी रखी मिली। ऐसे में प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि हत्या में इसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा। हालांकि हत्या का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
लाल स्कूटी सवार युवक पर भी पुलिस की नजर
ग्रामीणों के अनुसार एक युवक लाल रंग की स्कूटी से अक्सर मां-बेटी के घर आता-जाता था। पुलिस अब इस युवक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है और घर दो दिन से बंद होने के कारण शवों से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों और हत्यारोपितों के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: IMD का देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से कई रास्ते बाधित
