Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में एनकाउंटर; 4 इंच दीवार के लिए चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

    इटावा के चिकनी गांव में चार इंच की दीवार को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर विनय कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर म ...और पढ़ें

    गांव में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। जागरण

    गांव में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. चार दिन पहले भी आरोपित ने कुल्हाड़ी दिखाकर दी थी धमकी, पुलिस ने शांतिभंग में की थी कार्रवाई

    2. स्वजन ने थानाध्यक्ष व दरोगा के निलंबित करने की उठाई मांग, पांच घंटे नहीं उठने दिया शव

    3. मृतक के परिजनों ने पुलिस लापरवाही पर जताया रोष।

    संवाद सूत्र, बकेवर (इटावा)। इटावा के ग्राम चिकनी में चार इंच की दीवार पर लेंटर डलवाने के विवाद में चचेरे भाई ने 45 वर्षीय विनय कुमार उर्फ वकील की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित स्वजन ने पांच घंटे तक शव उठने नहीं दिया और पुलिस पर लापरवाही एवं आरोपित पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग उठाई।

    एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, हत्यारोपित चचेरे भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।

    Encounter in Etawah

    ग्राम चिकनी में विनय कुमार की हत्या के बाद रोते स्वजन। जागरण

    फिटनेस सेंटर में था सुरक्षा गार्ड

    ग्राम चिकनी निवासी 45 वर्षीय विनय कुमार शर्मा उर्फ वकील नेशनल हाईवे स्थित एक फिटनेस सेंटर में सुरक्षा गार्ड थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में छोटे भाई अनिल कुमार शर्मा और बहन उमा देवी हैं। चचेरे भाई रामकुमार उर्फ गुड्डू पुत्र रामनरेश निवासी नगला चिकनी से मकान की दीवार को लेकर पिछले एक माह से विवाद चल रहा था। शिकायत पर भरथना तहसील की राजस्व टीम ने नापजोख की थी, जिसमें विवादित दीवार विनय के हिस्से की जमीन पर मिली थी।

    चचेरे भाई को निर्माण कार्य मंजूर नहीं था

    इस पर राजस्व टीम की देखरेख में 20 फीट लंबी एवं चार इंच चौड़ी दीवार का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन चचेरे भाई रामकुमार उर्फ गुड्डू को यह मंजूर नहीं था। वह विनय से इस बात की खुन्नस खाए हुए था। मंगलवार सुबह नौ बजे जब विनय दीवार पर लेंटर डलवाने की तैयारी में थे, तभी आरोपित कुल्हाड़ी लेकर विनय के घर पहुंचा और कहासुनी के बाद उसने सिर पर तीन से चार वार किए, जिससे विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला।

    खबरें और भी

    चार दिन पहले ही दी थी धमकी

    छोटे भाई अनिल का आरोप है कि चार दिन पहले आरोपित कुल्हाड़ी लेकर धमकी देने आया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। चह पुलिस ने केवल शांतिभंग की कार्रवाई कर मामला टाल दिया था। यदि आरोपित पर पुलिस उचित कार्रवाई करती तो विनय की हत्या न होती। पुलिस की इस लापरवाही के कारण विनय की जान गई है। उन्होंने थानाध्यक्ष और दारोगा कौशल कुमार को निलंबित करने की मांग की।

    गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

    इधर सूचना पर एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ भरथना रामदबन मौर्य, एसडीएम काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    हत्या के तीन घंटे बाद मुठभेड़

    उधर, पुलिस ने हत्या के तीन घंटे के भीतर दोपहर 12 बजे सिंगौली-सैदपुर मार्ग पर नगला बरी के पास घेराबंदी करके हत्यारोपित रामकुमार उर्फ गुड्डू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा मिले हैं। घायल आरोपित को सीएचसी महेवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया।


    पूछताछ में आरोपित रामकुमार ने करीब 30 वर्ष पुरानी जमीनी रंजिश और हालिया दीवार विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की। अपने पिता पर हुए हमले की रंजिश को भी बताया। चाचा जिलेदार के विनय के पिता को 10 बीघा जमीन दिए जाने से भी वह नाराज था। पुलिस ने हत्यारोपित, उसके किशोर बेटे व धर्मपुरा निवासी धर्मपुर निवासी भांजे राधामोहन, कृष्णमोहन के समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
    - श्रीश चंद्र, एएसपी ग्रामीण 

     

    यह भी पढ़ें- इटावा में प्रेम प्रसंग में घर से भागे प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन से कूदकर दी थी जान, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला था शव