इटावा में नेशनल हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, 12 घायल
इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 12 लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त ऑटो व कार। जागरण
HighLights
तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में कुल 14 लोग घायल, तीन गंभीर रूप से।
स्थानीय लोगों के अनुसार कारें आपस में रेसिंग कर रही थीं।
संवाद सूत्र, इकदिल(इटावा)। इकदिल थाना क्षेत्र के इटावा कानपुर हाईवे पर सराय जलाल गांव के पास बुधवार शाम नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो और फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो और बाइक सवार समेत कुल 14 लोग घायल हो गए, जबकि कार सवार युवक भी चोटिल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को दो एंबुलेंस और निजी वाहनों से 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मनौना निवासी धर्मेंद्र (24) और एक 67 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। वहीं, मृत अज्ञात वृद्ध की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे एक ऑटो सवारियां लेकर इटावा से बकेवर की ओर जा रहा था। सराय जलाल गांव के पास इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले ऑटो से टकराई और फिर आगे चल रही बाइक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरें और भी
हादसे में बाइक सवार प्रशांत साबिता पुत्र सर्वेश निवासी मुरादगंज (औरैया), उमा सिंह (28), अभिषेक कुमार (26), धर्मेंद्र (24) पुत्र रमेश चंद्र, पलक (15), सावित्री देवी, रमेश चंद्र निवासी मनौना, करहल (मैनपुरी), ऑटो चालक शाहिद अली (34) निवासी हाफिजनगर, बकेवर, विशाल चौहान (19) निवासी कीरतपुर, शौर्य (3) और अभियांश (1) सहित अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें धर्मेंद्र समेत तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान धर्मेंद्र और एक अज्ञात वृद्ध ने दम तोड़ दिया।