इटावा में आग से फसल राख, मुकुंदपुरा में गेहूं की करीब 50 बीघा फसल जली
इटावा के मुकुंदपुरा गांव में कर्री-बीना मार्ग पर लगभग 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग से जलकर राख हो गई, जिससे 12 से अधिक किसानों को भारी नुकसान हुआ। आग ...और पढ़ें

खेत में लगी आग। जागरण
HighLights
मुकुंदपुरा में 50 बीघा गेहूं की फसल आग से जली।
12 से अधिक किसानों को हुआ भारी नुकसान, कारण अज्ञात।
किसानों ने मुआवजे और बख्तियारपुरा टोल बंद करने की मांग की।
संवाद सूत्र, बरालोकपुर(इटावा)। कर्री-बीना मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ग्राम पंचायत कर्री के गांव मुकुंदपुरा के सामने गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से करीब 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि आसपास के खेतों में खड़ी फसलें सुरक्षित बचने से किसानों ने राहत की सांस ली।
आग से मुकुंदपुरा के 12 से अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। अग्निकांड में बालकराम, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, रामकिशन, शिवराज, राजेश, लज्जाराम, मीरादेवी आदि किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि अनुपम यादव ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल प्रवेश तिवारी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों को हुए नुकसान का भौतिक सत्यापन किया।
इधर, फसलों का सर्वे कराकर किसानों को दिया जाए मुआवजा
संवाद सूत्र, बरालोकपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा तहसील अध्यक्ष बृजेश यादव ने साथियों के साथ थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुरा टोल प्लाजा पर उप जिलाधिकारी सदर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह को सौंपा।
किसान नेता ने बताया कि बेमौसम हुई बरसात के कारण किसानों की जो फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने अपनी लागत और मेहनत पूरी लगाई, लेकिन बारिश के कारण गेहूं की पैदावार कम हो रही है। इसके साथ ही बख्तियारपुरा टोल प्लाजा बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि यह टोल अवैध रूप से चल रहा है 30 किलोमीटर की दूरी पर टोल स्थित है।
खबरें और भी
किसानों का गेहूं, धान, आलू आदि फसलें छोटे वाहन में लेकर मंडी जाते और लौटते हैं, उनसे टोल न लिया जाए। टोल प्लाजा पर सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह मौजूद रहे। साथ ही रामकिशोर प्रजापति, सुमित कुमार, सुशील कुमार, कौशल यादव, रोहित कुमार, विमल कुमार, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।