इटावा में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा
इटावा के बकेवर में एक 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपित को पेड़ से बांधकर पीटा, जिसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ...और पढ़ें

आरोपित को बांधकर पीटते ग्रामीण। वीडियो ग्रैब
HighLights
बकेवर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित को पीटा।
आरोपित सचिन यादव गिरफ्तार, पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
संवाद सूत्र, बकेवर(इटावा)। 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में चार आरोपितों का जिक्र है।
गुरुवार की शाम को छह बजे किशोरी दो सहेलियों के साथ खेत में शौच के लिए गई थी। वहां पर एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके से दोनों सहेलियां भाग गई। वहां खेल रहे लड़कों ने आरोपित सचिन यादव को मौके पर ही पकड़ लिया और गांव में ले जाकर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस के पहुंचने पर उनके हवाले कर दिया।
एएसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ भरथना राम दवन मौर्य, थाना अध्यक्ष विपिन मलिक मौके पर पहुंचेे और जानकारी ली। सचिन के साथ तीन और युवक थे जो भाग गए। पीड़ित किशोरी को उसके स्वजन के साथ तुरंत उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
एएसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला छेड़छाड़ का सामने आया था। स्वजन की तहरीर पर छेड़छाछ़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। स्वजन के बताने के बाद इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। आरोपित सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें और भी
उनका कहना है कि प्रचालित वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि अन्य लोग भी शामिल हैं, तो उनकी धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।