Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में ग्राम पंचायतों में नहीं रुकेंगे रूटीन के काम, समय से होगा भुगतान

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:49 PM (IST)

    इटावा की ग्राम पंचायतों में अब रूटीन के काम नहीं रुकेंगे और उनका भुगतान भी समय पर होगा। प्रशासक बनाए गए ग्राम प्रधानों को लेकर भ्रम की स्थिति के बाद, ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. इटावा ग्राम पंचायतों में अब रूटीन कार्य बिना रुकावट जारी रहेंगे।

    2. ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर कामकाज में भ्रम की स्थिति थी।

    3. डीएम और डीपीआरओ के आदेश से सचिवों की परेशानी दूर हुई।

    जागरण संवाददाता, इटावा। ग्राम पंचायतों में अब रूटीन के काम होते रहेंगे। समय पर कार्य का भुगतान भी होगा। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना देने के बाद भ्रम की स्थिति के चलते गांवों में कामकाज न होने की शिकायत थी।

    इसे लेकर ग्राम पंचायत विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने डीएम और डीपीआरओ से मिलकर अपनी परेशानियां बताई थी। ग्राम पंचायत सचिवों ने स्थिति स्पष्ट न हाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।

    ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो चुका है। सरकार ने 25 मई को ही निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक भी बना दिया था।

    नीतिगत निर्णय लेने एवं नया कार्य कराने के लिए उसे जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी से अनुमति लेनी पड़ेगी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की एकल पीठ द्वारा प्रशासक नियुक्त करने के आदेश को नियम विरुद्ध बताया गया, जिससे सचिव भ्रमित थे और कार्य नहीं कर पा रहे थे।

    जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से 30 मई को जो आदेश दिया गया था, उसके अनुसार नियमानुसार कामकाज किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवों ने आदेश जारी करने पर अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हुनर से रोजगार तक का सफर, उन्नाव में स्किल डेवलपमेंट से 2357 युवाओं की बदली जिंदगी