Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर भर में पानी भरा; स्कूलों की छुट्टी घोषित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:07 PM (IST)

    गुरुवार को इटावा में मूसलाधार बारिश से शहर में व्यापक जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और स्कूल बंद कर दिए गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। लगातार हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई।

    बारिश का सबसे अधिक असर जिला अस्पताल और विकास भवन परिसर में देखने को मिला। जिला अस्पताल का परिसर तालाब में तब्दील हो गया, जबकि विकास भवन परिसर में भी चारों ओर पानी भर गया। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    सैफई रोड रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास में करीब सात फुट तक पानी भर जाने से जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

    शहर के प्रमुख मार्गों में विजय नगर की सड़कें नहर जैसी दिखाई दीं। वहीं रामलीला रोड, कालपी सर्कुलर रोड सहित कई मुख्य सड़कों पर करीब तीन फुट तक पानी भर गया।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.03.47 PM

    जलभराव के कारण कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। दोपहिया वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटी को घसीटते हुए नजर आए।

    भारी बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में भी पानी घरों और गलियों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीमें जलनिकासी के प्रयासों में जुटी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में बारिश के बाद जलभराव, छात्रा चारू की मौत से सहमे लोगों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा

    खबरें और भी