बुलंदशहर में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, छात्रा चारू की मौत से सहमे लोगों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा
Bulandshahr Weather: बुलंदशहर में मानसून प्रभावी हो गया है, जिससे झमाझम बारिश के साथ गुरुवार को दिन की शुरुआत हुई और तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, ...और पढ़ें

बुलंदशहर में डीएम रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। जागरण
HighLights
बुलंदशहर में मानसून की झमाझम बारिश से तापमान गिरा।
बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ भारी जलभराव।
नगर पालिका के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मानसून प्रभावी होकर अपना असर दिख रहा है। झमाझम बरसात के साथ दिन की शुरुआत हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है। वहीं, हवा की सेहत में भी सुधार देखा जा रहा है और एक्यूआइ संतोष जनक श्रेणी में 51 रिकार्ड किया जा रहा है।
उधर, तेज बरसात ने एक बार फिर नगर पालिका के साफ-सफाई के दावों की हकीकत उजागर कर दी है। जिले में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया है। बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
28 जुलाई को छात्रा चारू की गंदे नाले में डूबने से मौत हो गई थी। गुरुवार को तेज वर्षा के कारण कुछ स्कूलों ने अवकाश कर दिया। वहीं जो स्कूल खुले, तो स्वजन खुद बच्चों को छोड़ने गए या उन्होंने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। व्यवस्था में भी सुधार नहीं दिखा।
जलभराव के कारण खुले नालों का पता नहीं चल रहा था। लोग सड़कों पर सतर्कता बरते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन चालकों व आमजन को परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: खुले नाले में डूबी चारू का शव पांच दिन बाद काली नदी में मिला, बागपत के गोताखोरों ने खाेजा
जागरण खुर्जा: न्यू किला मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने पर बुलंदशहर के अनूपशहर में घाट और सड़क जलमग्न, आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन अलर्ट
मंदिर मार्ग से किला की तरफ न्यू किला मार्ग जाता है। जिस पर गोकुल विहार कालोनी के निकट मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण मार्ग पर जलभराव हो रहा है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से वह पानी निकासी की मांग करते हुए आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 20 साल पुराने 'दर्द' के कारण नहर में कूदी महिला, 6 KM बहने के बाद ग्रामीणों ने बचाई जान
ऐसे में जब बरसात होती है, तो मार्ग पर काफी जलभराव हो जाता है। जहां से निकलते समय राहगीरों को हादसे का खतरा भी सताता रहता है। वहीं स्थानीय लोग पैदल भी मार्ग से नहीं निकल पाते हैं। नगरपालिका चेयरपर्सन अंजना भगवानदास सिंघल का कहना है कि बाहरी कालोनियों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।