इटावा में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, बक्से में छिपाया शव; दुर्गंध आने पर 4 दिन बाद खुला राज
इटावा में एक बंद कमरे के बक्से में कई दिन पुराना सड़ा हुआ शव मिला है, जिसकी पहचान होटल गार्ड ...और पढ़ें

कांशीराम कालोनी में बेटी काजल मकान दिखाती। जागरण
HighLights
चार दिन से बंद था कमरा, दुर्गंध आने पर पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना
बड़ी बेटी ने मझली बहन पर जताया संदेह, कहा वह किसी लड़के से बात करती थी
जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा शहर की टीबी अस्पताल कांशीराम कालोनी के 14 ब्लाक की पहली मंजिल पर बंद कमरे में रविवार को 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर की हत्या उसकी बेटी पूजा ने प्रेमी संग मिलकर धारदार हथियार से कर दी और शव को बक्से में बंद कर फरार हो गए थे।
रविवार दोपहर पड़ोसियों ने बंद कमरे में दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के दरवाजा खोले जाने पर शव बक्से के अंदर से बरामद होने पर हत्याकांड का पता चला। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने के कारण गल चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी।
शुभम होटल में गार्ड की नौकरी करते थे। हत्या के बाद मृतक की बेटी पूजा के लापता होने पर शक के आधार पर देर रात उसे प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अनुसार श्याम सुंदर पूजा की उसके प्रेमी से करने के खिलाफ थे।

कांशीराम कालोनी में घटना के बाद मौजूद लोग। जागरण
रविवार को दुर्गंध और तेज होने पर उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ताला तुड़वाकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने बक्सा खोला तो उसमें तीन कंबलों के नीचे दबा शव मिला। शव पर पालीथिन भी चढ़ी हुई थी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पड़ोसियों को दिखाया, जिन्होंने उसकी पहचान श्याम सुंदर कठेरिया के रूप में की।
पांच दिन पहले पिता से हुई थी आखिरी बात
श्यामसुंदर की बड़ी बेटी काजल निवासी भीखनपुर, जिला औरैया ने बताया कि उनके पिता शुभम होटल में गार्ड की नौकरी करते थे। पांच दिन पहले सुबह फोन पर उनकी पिता से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान पिता ने हालचाल पूछा और घूमने आने के लिए कहा था। शुक्रवार को काजल ने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ मिला। रविवार को भी फोन बंद था।
पूजा पर हत्या का संदेह जताया
दोपहर में पड़ोसियों से पिता का शव मिलने की जानकारी हुई। काजल ने बताया कि मझली बहन पूजा पिता के साथ रहती थी। उसने पिता की हत्या में पूजा की भूमिका पर संदेह जताया। काजल का आरोप है कि पूजा उसकी शादी से पहले से किसी लड़के से फोन पर बात करती थी।
प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या: स्वजन
उसने आशंका जताई कि पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की और घटना के बाद से लापता है। काजल ने बताया कि उनकी मां शशि देवी दूसरी शादी के बाद करीब 10 साल से पिता से अलग रह रही हैं। तीन बहनों में काजल सबसे बड़ी हैं, जबकि पूजा मझली और खुशी सबसे छोटी हैं। खुशी मां के साथ रहती है।
टीबी अस्पताल कॉलोनी के 14 ब्लाक में रहता था गार्ड
एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि टीबी अस्पताल कालोनी के 14 ब्लाक में बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो बक्से में व्यक्ति का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण गल चुका था।
पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी मौत की वजह
प्रथम दृष्टया हत्या कर शव बक्से में रखे जाने की आशंका है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच की जा रही है। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मृतक के साथ रहने वाली बेटी का अभी पता नहीं चला है। उसके मिलने के बाद घटना के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
श्याम सुंदर कठेरिया को कांशीराम कालोनी के 14 ब्लाक की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 216 आवंटित था। बसपा सरकार में कालोनी बनने के बाद से वह यहां रह रहे थे। उनके बगल में कमरा नंबर 215 में हसीना बेगम और 213 में वीरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। कमरा नंबर 214 मूलचंद्र के नाम आवंटित है, लेकिन वह बंद रहता है।
बेटी के लापता होने पर संदेह गहराया
कालोनी के लोगों के बीच चर्चा है कि दिन-रात चहल-पहल रहने के कारण हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं की होगी। लोगों के अनुसार, श्याम सुंदर किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। वह घर से ड्यूटी और ड्यूटी से घर आते थे। उनकी मौत और साथ रहने वाली बेटी पूजा के लापता होने के बाद कुछ लोगों ने उस पर संदेह जताया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।