Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में बटेश्वर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का लोडर वाहन बेकाबू होकर पलटा, 20 लोग घायल

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:52 PM (IST)

    इटावा के जसवंतनगर में बटेश्वर दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक लोडर वाहन पलट गया, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। बटेश्वर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक लोडर वाहन शुक्रवार दोपहर को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कचौरा मार्ग पर ग्राम कलवारी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

    हादसे में वाहन में सवार करीब 20 महिला, पुरुष और बच्चे चोटिल हो गए, जिनमें पांच लोडर चालक दीपू, रविंद्र कुमार, कांति देवी, ओम जी सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया।

    बताया गया है कि ग्राम वीरपुर महेवा निवासी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह एक लोडर वाहन में सवार होकर बटेश्वर में दर्शन करने जा रहे थे। जब वाहन जसवंतनगर क्षेत्र के कलवारी गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि चालक दीपू ने पूछताछ में बताया कि झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हो गया।

    वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी लोग बटेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे।
    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इटावा में 'तालिबानी' सजा! युवक ने दुकान में की तोड़फोड़ तो भीड़ ने हाथ-पैर बांधकर धूप में बैठाया