Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में 'तालिबानी' सजा! युवक ने दुकान में की तोड़फोड़ तो भीड़ ने हाथ-पैर बांधकर धूप में बैठाया

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:11 AM (IST)

    इटावा के रेलवे रोड पर एक नशे में धुत युवक ने मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ की, जिसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांधकर धूप में बै ...और पढ़ें

    हाथ-पैर बांधकर युवक को धूप में बैठाया।

    हाथ-पैर बांधकर युवक को धूप में बैठाया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। रेलवे रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक ने मोबाइल फोन की दुकान में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक के दुकान में तोड़फोड़ किए जाने के बाद गुस्साए दुकानदार और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

    इसके बाद युवक के हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे धूप में बैठा दिया गया। घटना को देखने के लिए मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

    रेलवे रोड स्थित विशंभर स्वीट्स के सामने आद्या इंटरप्राइजेज के मालिक संजय कुमार ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान एक युवक नशे की हालत में दुकान पर आया और अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगा।

    दुकानदार के अनुसार युवक ने अचानक काउंटर पर रखा कांच तोड़ दिया, जिससे दुकान में अफरातफरी मच गई। विरोध करने पर युवक और अधिक उग्र हो गया। घटना के बाद दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के भागने की आशंका को देखते हुए लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और सड़क किनारे बैठा दिया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच युवक काफी देर तक वहीं बैठा रहा। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और घटना चर्चा का विषय बनी रही।

    दुकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि युवक नशे में था और लगातार उत्पात मचा रहा था। उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति को संभालना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उसे काबू में रखने के लिए ऐसा करना पड़ा।

    वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बना लिया। सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। चौकी इंचार्ज दयानंद पटेल ने बताया कि शराब के नशे में युवक के हंगामा करने की सूचना मिली थी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- राजद नेता तेजस्वी यादव ने Prateek Yadav को बताया समझदार, सुलझा हुआ और विवादों से दूर रहने वाला इंसान, निधन पर स्तब्ध