Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने Prateek Yadav को बताया समझदार, सुलझा हुआ और विवादों से दूर रहने वाला इंसान, निधन पर स्तब्ध

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 13 May 2026 07:22 PM (IST)

    Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव जी के सगे बेटे नहीं थे प्रतीक यादव, लेकिन नेता जी उनको अपने सगे बेटे से कम नहीं मानते थे। ...और पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव  -                                                        प्रतीक यादव

    उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव - प्रतीक यादव

    HighLights

    1. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी शोक संवेदना


    2. राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव ने प्रतीक यादव को बताया एक सुलझा हुआ इंसान

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत पर उनको जानने वाले स्तब्ध हैं। प्रतीक यादव के नजदीकी रिश्तेदार और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी शोक संवेदना सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

    बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव ने प्रतीक यादव को एक सुलझा हुआ इंसान बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रतीक यादव अपनी अलग पहचान बनाना चाहता था।

    बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की बहन राज लक्ष्मी यादव से अखिलेश यादव के चचेरे भाई तेज प्रताप सिंह यादव तेजू का 2015 में विवाह हुआ था। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव से विवाह करने वाले तेज प्रताप मैनपुरी के करहल से विधायक हैं।

    तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर बेहद दुख जताने के साथ लिखा कि प्रतीक यादव ने हमेशा कहा कि अखिलेश तो बड़े भाई हैं। राजनीति वही करेंगे, मुझे उसमें कोई बंटवारा नहीं चाहिए। आज नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के दूसरी पत्नी साधना गुप्ता जी के बेटे प्रतीक यादव अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले गए, ये खबर भीतर तक तोड़ देने वाली है। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने खुद को राजनीति की चकाचौंध से दूर रखा।

    राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रतीक ने राजनीति से दूर रहकर फिटनेस, प्रकृति और शांत जीवन को चुना। 38 वर्ष की उम्र में इतना फिट और अनुशासित इंसान यूं अचानक चला जाएगा, यकीन करना मुश्किल है।

    खबरें और भी

    उनकी बातों में कभी लालच नहीं दिखा,

    न सत्ता की भूख,

    न विरासत की लड़ाई…

    बस एक सुलझा हुआ इंसान, जो अपनी अलग पहचान बनाना चाहता था।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

    ॐ शांति। 

    यह भी पढ़ें- कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत, KGMU की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    मुलायम सिंह यादव जी के सगे बेटे नहीं थे प्रतीक यादव, लेकिन नेता जी उनको अपने सगे बेटे से कम नहीं मानते थे। अखिलेश यादव जी के सगे भाई नहीं थे प्रतीक यादव लेकिन अखिलेश जी उनको अपने सगे भाई की तरह मानते थे। कुछ भी लेकिन अपने तो अपने होते हैं और अपनों को जाने का दुःख कोई दूसरा नहीं समझ सकता।

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले Prateek Yadav ने तीन अप्रैल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था पोस्ट, इंजन दहाड़ रहा