Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत, KGMU की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 13 May 2026 05:01 PM (IST)

    Prateek Yadav PM Report:  किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में छह चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है। ...और पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव

    HighLights

    1. थक्का जमने से उनकी फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ और दिल का दौरा आया

    2. फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से हो जाती है मौत

    3. बड़ा क्लॉट होने के कारण अचानक रुक गई सांस

    4. आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूने

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। प्रतीक यादव की बुधवार को सुबह संदिग्ध मौत के बाद किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में छह चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे मौत हुई। आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है।

    इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है। डाक्टर के अनुसार, पल्मोनरी एम्बोलिज्म का खतरा हाई बीपी, हाई शुगर, कैंसर, धूमपान करने, मोटापा एवं ट्रामा के मरीजों को होता है। इसे शरीर का दूसरा दिल भी कहा जाता है।

    जांच में सामने आया है कि पल्मोनरी एम्बोलिज्म ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में बना खून का थक्का बन जाता है। खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है। इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है।

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले Prateek Yadav ने तीन अप्रैल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था पोस्ट, इंजन दहाड़ रहा

    फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से मौत हो जाती है। खून रुकने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था Prateek Yadav का इलाज, हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीड़ित

    दिल के दाहिने हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता है, जिससे हार्ट फेल हो सकता है। प्रतीक के मामले में बड़ा क्लॉट होने से अचानक सांसे रुक गई, जिससे कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ, पिपराघाट पर कल 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    शरीर पर थीं छह चोटें

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शरीर पर छह चोटें थीं। पांच चोट दाएं हाथ पर कोहनी से कलाई तक थीं। एक चोट छाती के दाएं तरफ थी और एक चोट बाईं कलाई पर थी। सभी चोटें गिरने से लगने की आशंका है। कोई भी चोट ऐसी नहीं है जिससे मौत हो सके।

    खबरें और भी