लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था Prateek Yadav का इलाज, हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीड़ित
Prateek Yadav Death: डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सांस लेने में दिक्कत और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर यहां आए थे। ...और पढ़ें

मेदांता अस्पताल की मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा-प्रतीक यादव
HighLights
मेदांता अस्पताल की मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर ने दी बीमारियों की जानकारी
पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण धमनियों में फंस जाता है खून का थक्का
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार को सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। ऐसे में उनकी बीमारियों को लेकर लखनऊ के मेदांता अस्पताल ने भी तस्वीर साफ की है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का मेदांता अस्पताल में ही इलाज होता था। मेदांता अस्पताल की मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि हमें प्रतीक यादव के निधन की खबर मिली है। इस खबर से हम बहुत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव का हमारे अस्पताल में इलाज चलता था। वह हमारे अस्पताल में ही इलाज कराते थे।
उन्होंने कहा कि मैं उनका काफी समय से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का इलाज कर रही थी। कुछ ही दिन पहले ही उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून का थक्का (blood clot) धमनियों में पहुंचकर वहीं फंस जाता है। उनके फेफड़ों में रुकावट के कारण ही उनके हार्ट पर अधिक लोड पड़ रहा था और दिल पर बुरा असर पड़ा था।
यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ, पिपराघाट पर कल होगा अंतिम संस्कार
डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सांस लेने में दिक्कत और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर यहां आए थे, और उसी समय उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म का पता चला था।
यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने की Prateek Yadav की मौत की जांच की मांग, बोले-संदिग्ध हालत में हुई मौत
पल्मोनरी एम्बोलिज्म अपने स्वभाव से ही बहुत गंभीर बीमारी होती है और इसमें काफी जोखिम होता है। वह पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे थे।
यह भी पढ़ें- पुलिस ने सील किया Prateek Yadav का कमरा, कब्जे में लिया लैपटॉप, मोबाइल व डायरी समेत अन्य सामान
उन्हें अपनी मेडिकल समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी थी और वह अपनी ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेते थे।
यह भी पढ़ें- Prateek Yadav की मौत पर सस्पेंस खत्म, सिविल अस्पताल का बयान आया सामने; बताया- क्यों कराया गया पोस्टमार्टम