विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prateek Yadav की मौत पर सस्पेंस खत्म, सिविल अस्पताल का बयान आया सामने; बताया- क्यों कराया गया पोस्टमार्टम

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Wed, 13 May 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

Prateek Yadav Death: पुनः यह कहना है कि सिविल अस्पताल ने पॉइजनिंग की आशंका नहीं व्यक्त की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की आशंका पर स्थिति स्पष्ट की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की आशंका पर स्थिति स्पष्ट की गई है।

HighLights

  1. सिविल अस्पताल ने नहीं व्यक्त की थी पॉइजिनिंग की आशंका

  2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के चिकित्सकों ने की थी जांच

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के प्रकरण में सिविल अस्पताल ने एक आशंका पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की आशंका पर स्थिति स्पष्ट की गई है।अस्पताल ने सस्पेक्टेड पॉइजिनिग की आशंका को खारिज कर दिया है।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ जीपी गुप्ता ने कहा कि मीडिया बंधु से कहना है कि प्रतीक यादव जी की मृत्यु के संबंध में सस्पेक्टेड पॉइजिनिग की कोई आशंका श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के तरफ से व्यक्त नहीं की गई है। प्रतीक यादव जी के नहीं रहने की खबर डिक्लियर करने के बाद उनके साथ आए लोग उनको घर ले जाने के लिए शव एम्बुलेंस में रख लिए थे।

एम्बुलेंस में शव रखने के बाद उनके साथ आए रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम की इच्छा व्यक्त की थी। तब तक सभी उच्च अधिकारी को सूचना दे दी गई थी। उसके बाद शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया था। पुनः यह कहना है कि सिविल अस्पताल ने पॉइजनिंग की आशंका नहीं व्यक्त की गई है।

इससे पहले डॉ जीपी गुप्ता ने बताया कि आज तड़के करीब करीब पांच बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर अनिल को प्रतीक यादव के अचानक बेहोश होने की जानकारी दी और घर चलने के लिए अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने सील किया Prateek Yadav का कमरा, कब्जे में लिया लैपटॉप, मोबाइल व डायरी समेत अन्य सामान

डॉ अनिल के साथ दो रेजिडेंट प्रतीक यादव के घर गए, जांच की गई तो वह दम तोड़ चुके थे। इसके बाद भी उन्हें सिविल अस्पताल की इमरजेंसी भी लाया गया। प्रतीक यादव को लेकर डॉक्टरों की टीम 5:55 पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची, जहां जांच के बाद मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए अखिलेश यादव, कहा- 'परिवार जो कहेगा, वही करेंगे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।