Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने की Prateek Yadav की मौत की जांच की मांग, बोले-संदिग्ध हालत में हुई मौत

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 13 May 2026 02:19 PM (IST)

    Prateek Yadav Death: विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान थे, इस कारण उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले- प्रतीक यादव की मौत सामान्य नहीं

    2. शरीर पर चोट के निशान के कारण मौत के कारणों की जांच की मांग

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत के कारणों पर आशंका व्यक्त की जा रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मांग की है कि प्रतीक यादव की मौत के कारणों की जांच की जाए।

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के प्रकरण में लखनऊ मध्य क्षेत्र से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान थे, इस कारण उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। हमारी मांग है कि उनकी मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए। उनकी मौत की जांच हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से करानी चाहिए। यह सामान्य मौत नहीं है।

    समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि प्रतीक यादव जिम करते थे और काफी स्वस्थ थे। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई है। उनकी अस्पताल लाने से पहले ही मौत हुई।

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav की मौत प्रकरण में पॉइजिनिंग की आशंका खारिज, सिविल अस्पताल के निदेशक ने दी जानकारी

    हमको डॉक्टर ने बताया कि ये सामान्य मौत नहीं है। सामान्य मौत में पोस्टमार्टम नहीं होता। जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इनके बड़े भाई हैं और हम जानते हैं कि वो भी जांच कराएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पुलिस ने सील किया Prateek Yadav का कमरा, कब्जे में लिया लैपटॉप, मोबाइल व डायरी समेत अन्य सामान