विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ, पिपराघाट पर कल 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Wed, 13 May 2026 02:54 PM (IST)

Prateek Yadav Death: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

HighLights

  1. प्रतीक यादव के निधन के समय असम में थीं अपर्णा यादव

  2. डिंपल यादव व शिवपाल यादव पहुंचे अपर्णा यादव के पास

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार को सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रतीक यादव की पत्नी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव उस समय घर में नहीं थी।

प्रतीक यादव ने निधन की सूचना मिलने के बाद अपर्णा यादव दोपहर में असम के दौरे से लौटीं। उनके लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर आवास पर पहुंचने से पहले ही मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी आवास पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह ही किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में बने पोस्टमार्टम हा‍उस पहुंचे थे। उनके वहां पर रहने के दौरान ही पोस्टमार्टम चल रहा था। छह डाक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

पिपराघाट पर गुरुवार को 2.30 बजे अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिन में 2.30 बजे पिपराघाट पर होगा। प्रतीक की मां दिवंगत साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार भी पिपराघाट पर हुआ था। जुलाई 2022 में साधना गुप्ता का निधन हुआ था और अक्टूबर 2022 में मुलायम सिंह यादव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार सैफई (इटावा) में किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह विक्रमादित्य मार्ग पर अपने आवास में गिर गए थे। डॉक्टरों को पहले उनके घर पर ही बुलाया गया फिर अचेतावस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने की Prateek Yadav की मौत की जांच की मांग, बोले-संदिग्ध हालत में हुई मौत

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो कानून कहता है और जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से बात मानेंगे। दो माह पहले मेरी मुलाकात प्रतीक से हुई थी। कभी-कभी वित्तीय दबाव और कारोबारी नुकसान से लोग बहुत दु:खी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Prateek Yadav की मौत पर सस्पेंस खत्म, सिविल अस्पताल का बयान आया सामने; बताया- क्यों कराया गया पोस्टमार्टम  

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रतीक की सेहत खराब थी और कुछ दिन पहले भी उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह पार्टी कार्यक्रम में असम गई थीं, वहां से दो बजे तक लखनऊ पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें- पुलिस ने सील किया Prateek Yadav का कमरा, कब्जे में लिया लैपटॉप, मोबाइल व डायरी समेत अन्य सामान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।