Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में तेज रफ्तार लोडर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा, महिला समेत दो की मौत; 5 घायल

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:53 AM (IST)

    इटावा में आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर एक लोडर चालक को नींद की झपकी आने से वह खड़े ट्रक से टकरा गया। इस भीषण हादसे में लोडर चालक संजू और एक महिला यात्री ...और पढ़ें

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुआ लोडर

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुआ लोडर

    HighLights

    1. झपकी के कारण लोडर चालक ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी।

    2. इटावा हाईवे पर भीषण हादसे में दो लोगों की मौत।

    3. हरियाणा से लौट रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सहयोगी, जागरण, इटावा। आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के चार बजे प्रधान ढाबा मलाजनी गांव के सामने एक लोडर चालक को नींद की झपकी आने से हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। भीषण हादसे में लोडर के परखच्चे उड़ जाने के साथ उसके चालक और महिला की मौत हो गई।

    जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। लोडर सवार सभी लोग हरियाणा से मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। भाेर का समय होने से नींद का झोंका आने एवं हाईवे पर खड़ा ट्रक उनके लिए काल बन गया। टक्कर से खड़ा ट्रक करीब 20 मीटर आगे घिसट गया। जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ढाबा संचालक व कर्मचारी मौके पर दौड़ पड़े।

    पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोडर में आगे फंसे चालक व महिला समेत सात घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां लोडर चालक संजू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ऊंचा थाना अजीतमल औरैया और महिला यात्री लौंगश्री देवी पत्नी रामदास 42 निवासी पलनापुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बालक ईशु (12) धोनी (10) पुत्रगण संजू, महिला के पति रामदास (45), फूफा ससुर गंगाचरण एवं भतीजा महादेव (28) निवासी मखोली थाना मूसानगर कानपुर को गंभीर चोट आने के चलते उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया।

    घायल महादेव के अनुसार वह सभी लोग मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। जिसके बाद दोपहर बाद स्वजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

    हरियाणा में मजदूरी कर लौट रहे थे लोडर सवार सभी लोग

    स्वजन ने बताया कि संजू हरियाणा के झज्जर जिले के रेवाड़ी में मजदूरी करता था और किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। बच्चे भी वहीं पढ़ रहे थे।। भाई कालिया कुमार ने बताया कि होली के त्योहार पर भाई घर आया था, बेटों की परीक्षा होने के चलते अपनी दिव्यांग पत्नी रवीना को छोड़कर हरियाणा गया था।

    खबरें और भी

    बच्चों की परीक्षा होने के बाद वह गुरुवार को अपना लोडर लेकर वापस घर आ रहा था। जबकि लोडर में सवार अन्य मजदूर जिनमें दिवंगत महिला लौंगश्री देवी उनका पति, भतीजा और फूफा ससुर भी हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र के पचगांव में खेतों में मजदूरी करते थे।

    बारिश हो जाने के कारण काम न होने पर सभी पचगांव पुल गुरुग्राम से संजू के लोडर में सवार होकर वापस कानपुर देहात लौट रहे थे। संजू लोडर चला रहा था। झपकी आने से यह हादसा हो गया। संजू अपने पीछे पत्नी दिव्यांग पत्नी रवीना और दो बेटे ईशु (12 वर्ष) व निखिल (10 वर्ष) छोड़ गया है।

    वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि लोगश्री देवी अपने पीछे दो बेटे और चार बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- युवक ने वीडियो कॉल करने के बाद किशोरी के साथ नि‍गला जहर, दोनों की मौत