Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में उद्यान मंत्री को लेने जा रही एस्कॉर्ट जीप कार से टकराकर पलटी, दारोगा समेत 4 लोग घायल

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लेने जा रही पुलिस एस्कॉर्ट जीप एक कार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक दारोगा, ...और पढ़ें

    एक्सप्रेस-वे पर पलटी पड़ी पुलिस की जीप

    एक्सप्रेस-वे पर पलटी पड़ी पुलिस की जीप

    HighLights

    1. उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की एस्कॉर्ट जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई।

    2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यू-टर्न लेते समय कार से टक्कर।

    3. एक दारोगा, दो सिपाही समेत चार लोग घायल, सैफई भर्ती।

    संवाद सूत्र, जागरण, इटावा। प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लेने जा रही पुलिस की एस्कार्ट जीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम चार बजे यू-टर्न लेते समय सामने से आ रही कार की टक्कर से पलट गई जिसमें दारोगा व दो सिपाहियों सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है।

    सदर विधायक सरिता भदौरिया के पुत्र रोहित की शादी में शामिल होने के लिए उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को आना था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से इटावा पहुंचने की सूचना पर पुलिस लाइन से एक एस्कॉर्ट जीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चौपला कट से चढ़कर कुदरैल पहुंची।

    73801798

    इसी स्थान पर एक्सप्रेस-वे की पुलिस चौकी भी बनी हुई है। एस्कॉर्ट को लखनऊ की ओर से आ रहे मंत्री को चौकी से ही लेना था इसलिए चालक जितेंद्र ने जीप को कुदरैल चौकी के सामने यूटर्न लेकर अचानक मोड़ दिया उसी समय आगरा की ओर से आ रही तेज गति की आई-10 कार के चालक ने जीप में टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने के बाद एस्कॉर्ट जीप पलट गई जिसमें बैठे चालक जितेंद्र, उपनिरीक्षक कपिल भारती व हेड कांस्टेबल अभिनव घायल हो गए। आई-10 कार में बैठी महिला मधु कुमारी निवासी आवास विकास थाना पनकी कानपुर भी घायल हो गईं।

    सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस बल के साथ यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मियों के हाथ पैरों में चोट आयी हैं जबकि मधु के सिर में चोट आयी है। सभी को एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेजा गया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे दो सुरक्षित बच गए। यह लोग राजस्थान से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

    यह भी पढ़ें- इटावा में आगरा–कानपुर हाईवे पर बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप व ढाबे पर की लूट, नकदी, मोबाइल और रायफल लूटकर फरार

    खबरें और भी