Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में दोस्त की हत्या कर नदी में फेंका शव, 6 महीने बाद आरोपी ऐसे पकड़ा गया

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    इटावा में सेंगर नदी में युवक के शव मिलने के छह महीने बाद पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी दोस्त शिवा उर्फ सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। हत्या कर युवक के शव को सेंगर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित दोस्त को छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।

    इस मामले में दोस्तों के खिलाफ पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। 14 सितंबर 2025 को भरथना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास गिरधारीपुरा निवासी 22 वर्षीय शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और उसका शव सेंगर नदी से बरामद हुआ था।

    स्वजन ने शुरू से ही इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। मृतक की बहन और मां ने आरोप लगाया था कि शिवम को साजिश के तहत उसके ही दोस्तों ने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

    पुलिस को तहरीर देकर सल्लू, शिवा उर्फ सचिन और टीपू पर गंभीर आरोप लगाए थे। स्वजन का कहना था कि शिवम के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही थी।

    मामले की जांच कर रही चकरनगर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और आरोपितो की तलाश में लगातार दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया लगातार प्रयासों के बाद मुख्य आरोपित शिवा उर्फ सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।