इटावा में जमीन विवाद को लेकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, डेढ़ माह पहले पत्नी की हत्या मामले में जेल से छूटा था आरोपी
इटााव में डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करने पहुंचे व्यक्ति ने परिवार व साथियों संग मिलकर महिला को पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें
-1783777381163_m.webp)
HighLights
डेढ़ माह पहले पत्नी की हत्या में जेल से छूटकर आए नामजद समेत नौ पर मुकदमा दर्ज
मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की शुरू
जागरण संवाददाता, इटावा। हिरनपुर गांव में 17 साल पहले इकरारनामा कर बेची दी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करने की नियत से महिला की हत्या कर दी गई। जेल से डेढ़ माह पहले छूटकर आए व्यक्ति ने परिवार व साथियों संग मिलकर महिला को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर सीओ सिटी व इकदिल थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पुत्र की तहरीर पर सात नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हिरनपुर निवासी अंशु कुमार ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2009 में उनकी मां रानी देवी ने गांव के नंद किशोर से 0.2620 हेक्टेयर यानि डेढ़ बीघा भूमि का इकरारनामा 50 हजार रुपये देकर कराया था। इसके बाद परिवार ने वहां मकान और बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि इकरानाम नामे के बाद नामजद आरोपित पत्नी की हत्या के मामले में तीन माह बाद जेल चला गया। जहां से करीब 17 वर्ष बाद 26 मई को जेल से छूटा था।
रानी देवी। फाइल फोटो स्वजन
अपने परिवार के साथ गेट तोड़ अंदर घुसा
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे नंद किशोर अपने स्वजन के साथ हाइड्रा मशीन, डंडे और फाबड़ा लेकर पहुंचा और बाउंड्री का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध करने पर आरोपितों ने मां रानी देवी, पिता कुंजीलाल से मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार भूपेंद्र ने रानी देवी के सीने और कान पर डंडों से कई वार किए। घायल रानी देवी को स्वजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को फोन किया लेकिन नहीं आई
पति कुंजीलाल ने आरोप लगाया कि घटना के समय उन्होंने पुलिस को कई बार फोन करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। महिला की मौत से तीन बेटियां निशा, खुशबू और दिया और दो बेटे अंशु व अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को पुलिस ने पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही बेटे अंशु कुमार की तहरीर पर नंद किशोर, उसके बेटे, भाई भूपेंद्र, भूरे उर्फ शेरा, राहुल, नंद किशोर की बहन, टाइगर उर्फ अभिषेक उर्फ डल्लू सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें और भी
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शनिवार शाम को रानी देवी का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार हुआ।