Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में यमुना नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:14 PM (IST)

    यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोरों में से एक करन का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे अमित की तलाश जारी है। यह घटना इटावा के सुनवारा ग ...और पढ़ें

    सुनवारा गांव के पास यमुना नदी किनारे मौजूद ग्रामीण। जागरण

    सुनवारा गांव के पास यमुना नदी किनारे मौजूद ग्रामीण। जागरण

    संवाद सूत्र, उदी (इटावा)। यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर पानी में डूब गए हैं। इसके बाद सुनवारा गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए। शाम को गांव के 500 मीटर दूर एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ को भी खोजबीन में लगाया गया है।


    बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवारा के निवासी 13 वर्षीय करन और 15 वर्षीय अमित, गांव के कुछ लड़कों के साथ सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय करन और अमित गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। उनके साथ गए दोस्तों ने गांव के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दिन भर दोनों किशोरों की खोजबीन की गई। शाम को गांव से 500 मीटर दूर करन का शव बरामद कर लिया गया जबकि अमित की तलाश जारी है। करन व अमित आपस में ममेरे भाई हैं।


    एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि दो किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ व गोताखोरों के सहयोग से उनकी तलाश की जा रही है। शाम को करन का शव बरामद कर लिया गया है। अमित की तलाश अभी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। करन के पिता मुकेश किसान हैं। अमित मैनपुरी जनपद के करहल का निवासी है। वह अपने मामा के घर आया हुआ था। मौके पर दिन भर तहसीलदार राज कुमार सिंह, बढ़पुरा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज राज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।