यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बदली ट्रेन की टाइमिंग, इटावा-कोटा ट्रेन अब 1 घंटा देरी से चलेगी
यूपी पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के कारण इटावा से कोटा जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार और रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित शाम 5 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
इटावा-कोटा ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव।
दारोगा भर्ती परीक्षा के कारण यह परिवर्तन।
शनिवार और रविवार को शाम 6 बजे चलेगी।
जागरण संवाददाता, इटावा। उप्र पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के चलते इटावा से कोटा जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान होने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रवाना होगा। यह व्यवस्था शनिवार और रविवार के लिए की गई है।
इटावा से भिंड, ग्वालियर होते हुए कोटा जाने वाली ट्रेन शाम पांच बजे से प्रस्थान होती है। इसका समय दो दिन होने वाली दारोगा भर्ती परीक्षा के चलते शाम छह बजे कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा का छूटने का समय पांच बजे है। इस ट्रेन से जाने वाले अभ्यर्थी परीक्षा छूटने के बाद ट्रेन में सवार हो सकें, उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह समय परिवर्तन किया गया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने अभ्यर्थियों से समय से पहले स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में बैठने की अपील की है।