विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा के कामेत में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनेगा उत्सव भवन, शादी-विवाह व आयोजनों की दूर होगी समस्या

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:39 PM (IST)

इटावा के कामेत में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 1.40 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत उत्सव भवन का ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सदर विधायक ने कामेत उत्सव भवन का शिलान्यास किया।

  2. 1.40 करोड़ की लागत से बनेगा उत्सव भवन।

  3. शादी-समारोहों व आयोजनों की जगह की कमी दूर।

जागरण संवाददाता, इटावा। विकासखंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत कामेत में एक करोड़ 40 लाख की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण शुरू हो गया है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ कामेत में बल्कि आसपास के करीब 20 गांव के लोगों को लाभ होगा। उत्सव भवन बन जाने से विवाह शादी के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन यहां किया जा सकेगा।

अभी कार्यक्रम आयोजन के लिए स्थान की कमी थी। उत्सव भवन बन जाने पर यह कभी पूरी हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसका निर्माण बेहतर तरीके से कराया जाए और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

ग्राम प्रधान ने उत्सव भवन बनवाए जाने के लिए सदर विधायक के प्रयासों की प्रशंसा की।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, एडीओ वीरेश , पंचायत सचिव, कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- इटावा में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, बक्से में छिपाया शव; दुर्गंध आने पर 4 दिन बाद खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।