Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन से सैफई में आवास पर सन्नाटा, अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ रवाना हुआ परिवार
प्रतीक यादव के निधन के बाद सैफई स्थित अखिलेश यादव के आवास पर सन्नाटा छा गया है। परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ रवाना हुए, जिससे पूरे गांव म ...और पढ़ें
-1778662399806_m.webp)
सैफई स्थित आवास। जागरण
HighLights
प्रतीक यादव के निधन से सैफई में शोक का माहौल।
अखिलेश यादव के आवास पर पसरा गहरा सन्नाटा।
परिवार अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ रवाना हुआ।
संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा)। प्रतीक यादव के निधन की सूचना के बाद बुधवार को सैफई स्थित सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास पर सन्नाटा पसरा है। सुबह से ही परिवार के अधिकांश सदस्य, करीबी रिश्तेदार और गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे, जिसके चलते सामान्य दिनों में चहल-पहल से भरा रहने वाला आवास काफी शांत दिखाई दिया।
आसपास के गांवों और क्षेत्र से लोग सैफई पहुंचते रहे और आवास के बाहर खड़े होकर परिवार से जुड़ी जानकारी लेते रहे। गांव और आसपास के इलाकों में भी शोक का माहौल बना रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग प्रतीक यादव के निधन को लेकर चर्चा करते नजर आए।
परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि साधना गुप्ता का निधन भी लखनऊ में हुआ था और उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया था। इसी क्रम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार भी लखनऊ में ही होगा।
स्थानीय लोगों का कहना था कि नेताजी परिवार से जुड़े किसी भी बड़े घटनाक्रम का असर सीधे सैफई में दिखाई देता है। बुधवार को भी गांव में गमगीन माहौल देखने को मिला। आवास के बाहर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। ग्रामीणों के अनुसार प्रतीक यादव समय-समय पर सैफई आते रहते थे और परिवार के आयोजनों में शामिल होते थे। यही कारण रहा कि उनके निधन की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा।