Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Train News: राहत भरी खबर, गर्मियों की छुट्टी पर रेलवे ने चलाई अतिरिक्त ट्रेनें, ये 3 का इटावा में ठहराव

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने छह विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें से तीन ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर ठहराव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गर्मियों की छुट्टियों के लिए छह विशेष ट्रेनें शुरू।

    2. तीन विशेष ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर ठहराव।

    3. यात्रियों को राजस्थान और बंगाल जाने में सुविधा।

    जागरण संवाददाता, इटावा : गर्मियों की छुट्टी में यात्रियों की संख्या बढ़ने को लेकर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम मेंं छह विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ज्यादातर ट्रेनें राजस्थान और पश्चिम बंगाल जाने वाली हैं। इसमें तीन ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर ठहराव मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।


    रेलवे के अनुसार खातीपुरा-हावड़ा गाड़ी संख्या 09707/09708 साप्ताहिक विशेष ट्रेन बुधवार से चलेगी। इसे 15 से 29 अप्रैल तक तीन फेरे के लिए चलाया जा रहा है। यह बुधवार को खातीपुरा से प्रस्थान होने के बाद रात 11:52 पर इटावा जंक्शन पहुंचेगी। शुक्रवार को हावड़ा से प्रस्थान होने के बाद शनिवार को यह ट्रेन रात 23:50 पर इटावा आएगी। स्टेशन पर इसका ठहराव पांच मिनट का है।

    वहीं, मंगलवार से आसनसोल-जोधपुर 04819/04820 विशेष ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन बुधवार सुबह 6:15 बजे आएगी। गुरुवार को यह ट्रेन आसनसोल से चलेगी, जो शुक्रवार तड़के 4:43 बजे आएगी। मदार-कोलकाता ट्रेन 09605/09606 शुक्रवार को मदार स्टेशन से छूटेगी, जो इटावा स्टेशन पर रात 21:20 बजे पहुंचेगी। वहीं, शनिवार की देर रात 12:50 पर आसनसोल से यह ट्रेन प्रस्थान करेगी, जो इटावा जंक्शन रविवार की देर रात 2:10 बजे पहुंचेगी।