Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: 'अभी और विपक्ष के नेता जेल भेजे जा सकते हैं'...यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 05:31 PM (GMT+05:30)

    Akhilesh Yadav In Safai अखिलेश यादव होली मिलन समारोह के लिए अपने गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बांड में ...और पढ़ें

    Akhilesh Yadav: भाजपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला।
    Akhilesh Yadav: भाजपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला।

    HighLights

    1. कई लोगों को सिर्फ एक ही रंग पसंद है
    2. खुलेआम गुंडई देश देख रहा है

    जागरण संवाददाता, इटावा। सैफई में स्वजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बांड को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

    अखिलेश ने कहा कि किसी से भी चंदा उसकी इच्छा से लिया जाता है लेकिन सरकार ईडी और सीबीआइ के जरिए दबाव बनाकर वसूली कर रही है। साथ ही सवाल खड़ा किया कि कोई व्यक्ति किसी अन्य को पैसा दे तो भाजपा कहती है कि काला धन है और वही उसको दे तो वह चंदा है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि जबरिया वसूली को गुंडई कहा जाता है, यह खुलेआम गुंडई देश देख रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार पर हमलावर सपा मुखिया ने कहा कि अपने कारनामों के कारण भाजपा सरकार अब वसूली सरकार बन गई है। उन्होंने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा अपना किया छुपाने के लिए विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। उससे सावधान रहना होगा, वह कुछ भी कर सकते हैं।

    Read Also: Weather Update: यूपी के मौसम में 24 घंटे में तेजी से आएगा बदलाव, इन जिलों में IMD का हल्की बारिश का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    कार्यकर्ता अपने अपने बूथ बचाएं

    होली को बहुरंगी रंगों का त्योहार बताते हुए भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया कि कई लोगों को सिर्फ एक ही रंग पसंद है। हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब वह बहुरंगी होगा। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ बचाएं। अपना मत प्रतिशत 51 प्रतिशत से आगे ले जाएं। वोट डालने से लेकर वोट पड़वाने तक पूरी तरह सावधान रहना है। सावधान नहीं रहे तो इस बार लोकतंत्र नहीं बचेगा।

    Read Also: महाभारत काल के लाक्षागृह पर रोजा इफ्तारी की रील बनाना सात युवकों को पड़ा भारी, पुलिस पहुंची तो हो गई नोकझोंक और फिर...ये हुआ हाल

    सैफई के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को लेकर कहा कि हमने बनाया था, उद्घाटन करने मुख्यमंत्री आ गए। होली खेलने के दौरान पत्नी डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहे। 

    खबरें और भी