UP Police पर दाग! किशारे को चौकी में बेरहमी से पीटा, कोर्ट के आदेश पर दारोगा व दो सिपाहियों पर केस
इटावा में न्यायालय के आदेश पर आईटीआई चौकी के तत्कालीन दारोगा अरुण सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ 16 वर्षीय किशोर को चोरी के शक में पीटने, जातिसूचक शब्द ...और पढ़ें
-1784293874505_m.webp)
HighLights
न्यायालय के आदेश पर दारोगा व दो सिपाहियों पर केस।
16 वर्षीय किशोर को चोरी के शक में बेरहमी से पीटा गया।
जातिसूचक शब्द कहे और छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये मांगे।
जागरण संवाददाता, इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की आईटीआई चौकी के तत्कालीन प्रभारी दारोगा अरुण सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों पर 16 वर्षीय किशोर को चोरी के शक में पकड़कर चौकी में मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये मांगने का आरोप है।
कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी दिलीप ने कुमार न्यायालय में प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र आलोक 15 मई की सुबह आइटीआइ चौराहे के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अरुण सिंह दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया।
विरोध करने पर किशोर को पीटते हुए चौकी ले जाया गया, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। स्वजन के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में किशोर को फ्रेंड्स कालोनी थाने ले जाकर छोड़ने के बदले पांच हजार रुपये मांगे गए।
रुपये न देने पर उसे पूरी रात थाने में रखा गया और अगले दिन 16 मई को छोड़ दिया गया। स्वजन ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें छह चोटें दर्ज होने का दावा किया गया। पिता ने न्यायालय में गुहार लगाई थी कि उसका बेटा घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी के साथ कबाड़ बीनने का कार्य करता है। पुलिस ने उसे बेवजह पकड़ लिया, उसका कोई कसूर नहीं था। उसने बताया कि 25 मई को एसएसपी से भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खबरें और भी
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एससीएसटी न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन चौकी प्रभारी दारोगा अरुण सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।