Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: अंडे के लिए चले लाठी डंडे- मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में खाने को लेकर छात्रों का विवाद, हॉकी चली

    By gaurav dudejaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 11:29 PM (IST)

    मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के मेस में खाने को लेकर छात्रों व कर्मचारियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन ...और पढ़ें

    सैफई का मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज का प्रशासनिक भवन। इनसेट में घायल।
    सैफई का मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज का प्रशासनिक भवन। इनसेट में घायल।

    संवाद सहयोगी, सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के मेस में खाने को लेकर छात्रों व कर्मचारियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं, जबकि कुछ छात्रों के मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, कॉलेज प्रशासन ने 10 छात्रों को 15 दिन के लिए कॉलेज से निकाल दिया है।

    स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों को रविवार की रात को खाना दिया गया था। छात्र अंडा की मांग कर रहे थे। मनमुताबिक खाना न मिलने से छात्र भड़क गए और हंगामा करने लगे। मेस में काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि जो खाना बना है, वही खाना पड़ेगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। 

    हॉकी से पीटकर किया घायल

    छात्रों की संख्या अधिक होने से उन्होंने मेस मैनेजर हेतराम व कर्मचारी राकेश व पंकज को जमकर हाकियों से पीटा, जिससे तीनों घायल हो गए। उनकी मरहम पट्टी कराकर घर भेज दिया गया। पीटने वाले छात्र कक्षा 11 व 12 के थे। छात्रों का कहना था कि मेस में घटिया खाना दिया जा रहा है। 

    15-15 दिन के लिए कॉलेज से निकाला

    कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य उपजिलाधिकारी रामदयाल रमन ने बताया कि खाने को लेकर आपस में विवाद हुआ है और मारपीट हुई है। विवाद करने वाले 10 छात्रों को 15-15 दिन के लिए कॉलेज से निकाल दिया गया है। उनके अभिभावकों को घटना की जानकारी दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मियों के ल‍िए खुशखबरी, नई नीत‍ि मंजूर होते ही न‍ियुक्‍त‍ि होगी पक्‍की 

    उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तार से जांच की जाएगी और आगे कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक के करीब साढ़े 400 छात्र दो हॉस्टल में रहते हैं। एक मेस में खाना खाने के लिए सभी आते हैं।

    इन्होंने कहा…

    मेस संचालक शुभम जैन ने बताया कि मेस में करीब 28 कर्मचारी काम करते हैं। छात्रों ने अन्य कर्मचारियों को भी पीटा है, लेकिन उनको चोटें नहीं आईं।

    यह भी पढ़ें: Caste-based Census: जातिगत जनगणना पर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा? समस्या के निदान के लिए मंत्रालय का गठन जरूरी