Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Caste-based Census: जातिगत जनगणना पर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा? समस्या के निदान के लिए मंत्रालय का गठन जरूरी

    By Shailesh ShuklaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 10:01 PM (IST)

    Caste based Census - अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल ही महत्वपूर्ण होता है। प ...और पढ़ें

    पिछड़ों के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी: अनुप्रिया
    पिछड़ों के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी: अनुप्रिया

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल ही महत्वपूर्ण होता है। प्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि के लिए संकल्प लें कि बूथ को मजबूत करेंगे। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ स्तर पर जोड़ना होगा। चौक चौराहों पर पार्टी की नीतियों-विचारों की चर्चा करनी होगी। जनता के समर्थन को वोट में तब्दील करना है तो हमें बूथ को मजबूत करना होगा।

    जातिगत जनगणना को लेकर अनुप्रिया ने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से इसकी पक्षधर रही है और निरंतर इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रही है। पिछड़ों की समस्या के निदान के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन बहुत जरूरी है। हमारी पार्टी लोकतंत्र के सभी स्तंभों में सामाजिक विविधता की पक्षधर रही है। न्यायपालिका में समाज के दलित पिछड़ों की उचित भागीदारी के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो।

    कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

    बीएसएस स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया ने गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर कहा कि बापू देश की आजादी के नायक होने के साथ-साथ दुनिया को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले महापुरुष थे। राष्ट्रपिता ने आजादी के साथ-साथ स्वच्छ भारत का भी सपना देखा था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। 

    यह भी पढ़ें: UP Politics: चुनावी रण में एक्टिव हुए जयंत चौधरी, एनडीए को सत्ता से हटाने के लिए हर कुर्बानी देने काे तैयार

    यह रहे मौजूद

    प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, रमाशंकर पटेल, पूर्व कारागार मंत्री व विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक सरोज कुरील, विधायक डॉ. सुरभि, विधायक डॉ. सुनील पटेल, विधायक डॉ. आरके पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सतेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Caste Census: बिहार की जातीय जनगणना पर सांसद बर्क बोले- देश को चाहिए अच्छा प्रधानमंत्री, ये तो चुनाव…