Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Caste Census: बिहार की जातीय जनगणना पर सांसद बर्क बोले- देश को चाहिए अच्छा प्रधानमंत्री, ये तो चुनाव…

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 06:45 PM (IST)

    बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी चर्चा का माहौल बना हुआ है। बिहार सरकार की जातीय जनगणना रिपोर्ट पर समाजवा ...और पढ़ें

    Bihar Caste Census: बिहार की जातीय जनगणना पर सांसद बर्क बोले- देश को चाहिए अच्छा प्रधानमंत्री।
    Bihar Caste Census: बिहार की जातीय जनगणना पर सांसद बर्क बोले- देश को चाहिए अच्छा प्रधानमंत्री।

    एजेंसी, संभल। बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी चर्चा का माहौल बना हुआ है। बिहार सरकार की जातीय जनगणना रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी टिप्पणी की है। उन्हाेंने कहा कि यह रिपोर्ट चुनावी माहौल को देखते हुए जारी की गई है।

    बिहार जातीय जनगणना पर मीडिया कर्मियों ने जब बर्क से सवाल किया कि इस समय इस रिपोर्ट के क्या मायने के हैं? उन्होंने कहा, ‘आज इन आंकड़ों की क्या जरूरत पड़ी है? ये तो उन्हें 2024 का इलेक्शन दिखाई दे रहा है, उस इलेक्शन की वजह से ये सारे धंधे कर रहे हैं, इससे काम नहीं चलेगा’।

    मुल्क के लिए आपने क्या किया

    बर्क ने आगे कहा, ‘मुल्क को खिदमत चाहिए, मुल्क को विकास चाहिए, मुल्क को तालीम चाहिए, मुल्क में अच्छा निजाम चाहिए, ये तो कुछ है नहीं… अगर आप मुल्क चला रहे हैं तो आप बताइए कि मुल्क के लिए आपने क्या किया’।

    यह भी पढ़ें: 'जितनी आबादी, उतना हक', Bihar Caste Census को राहुल गांधी का समर्थन, बोले- भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी

    इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पश्चिम यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर सम्भल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क असमंजस की स्थिति में हैं। यूपी को बड़ा राज्य बताते हुए सांसद ने अलग राज्य से निजाम सही होने की उम्मीद जताई है। मगर समाजवादी पार्टी का रुख साफ होने के बाद इस संबंध में अपनी बात कहने की बात कही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar caste report: बिहार में 190 ऐसी जातियां, जिनकी आबादी एक प्रतिशत भी नहीं; रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े